CG Murder: जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से घोंटा गला

CG Murder: कोरबा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम लाद में 70 वर्षीय वृद्धा पद्मनिया बाई की घर में सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद नायलान की रस्सी से गला कस दिया। गुरुवार रात हुई इस वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब बहू घर पहुंची और वृद्धा को मृत अवस्था में देखा।

CG Murder: कोरबा जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम लाद में 70 वर्षीय वृद्धा पद्मनिया बाई की घर में सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपित ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद नायलान की रस्सी से गला कस दिया। गुरुवार रात हुई इस वारदात का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब बहू घर पहुंची और वृद्धा को मृत अवस्था में देखा।

हत्या के बाद आरोपित ने घटनास्थल पर ही शौच भी किया। फारेंसिक जांच में सामने आए इन तथ्यों के बाद पुलिस हत्या के पीछे जादू-टोने के शक को भी एक पहलू मानकर जांच कर रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी हुई है।

अकेले रहती थीं वृद्धा, बहू ने देखा शव

ग्राम लाद निवासी पद्मनिया बाई पति स्वर्गीय जयलाल सड़क किनारे बने अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनका पुत्र और बहू पास ही रहते हैं। गुरुवार रात वृद्धा अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

शुक्रवार सुबह जब बहू रोजाना की तरह घर पहुंची तो वृद्धा मृत हालत में मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फारेंसिक जांच में मिले अहम सुराग

फारेंसिक जांच में पता चला कि हत्यारे ने घर में रखी रस्सी का इस्तेमाल गला घोंटने के लिए किया। आशंका जताई जा रही है कि शोर से बचने के लिए हत्या का यह तरीका अपनाया गया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वृद्धा की हत्या सोते समय की गई या फिर कोई परिचित व्यक्ति दरवाजा खटखटाकर घर के अंदर पहुंचा था। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

तालाब तक पहुंचा खोजी कुत्ता

घटनास्थल से गंध लेकर खोजी कुत्ता बाघा गांव के तालाब तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। वारदात के बाद हुई बारिश के कारण खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारे की दिशा पता लगाने में परेशानी आई।

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद घटनास्थल पर शौच किए जाने की बात भी सामने आई है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हत्या की वजह और आरोपित तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *