CG Current Death: ग्रिल में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंची पत्नी भी झुलसी

CG Current Death: बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। नेहरू चौक स्थित एक मकान की बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट दौड़ने से कारोबारी राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता इसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने पहुंचीं राकेश गुप्ता की पत्नी वर्षा गुप्ता भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं। उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है और बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बालकनी की ग्रिल छूते ही लगा करंट

जानकारी के अनुसार, राकेश गुप्ता (45) शुक्रवार सुबह रोज की तरह घर की बालकनी में गए। जैसे ही उन्होंने लोहे की ग्रिल को हाथ लगाया, उसमें फैले करंट की चपेट में आ गए और ग्रिल से चिपक गए।

पिता को बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान

पिता को करंट से तड़पता देख 24 वर्षीय ओम गुप्ता उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद दोनों को बचाने पहुंचीं वर्षा गुप्ता को भी तेज करंट लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पघटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता और ओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वर्षा गुप्ता का इलाज जारी है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैलने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *