DURG NEWS:DSP ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म 

DURG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है. आरोप है कि, डीएसपी शादीशुदा होने के बावजूद युवती को शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए. जिसके बाद शादी से मुकर गया. मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है.पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना इलाके की रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद युवती DSP के जाल में फस गई.जिसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया.लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो वह मना करने लगा जिसकी शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.फ़िलहाल अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *