RAIPUR NAGAR NIGAM BUDGET2025 : रायपुर में महापौर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट पेश किया इस वर्ष का बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है. महापौर चौबे ने सदन में बजट अभिभाषण पढ़ते हुए कहा, हमने बनाया, हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग का निखारेंगे.
महापौर मीनल चौबे ने इस बजट को वित्त मंत्री ओपी चौधरी से प्रेरित बताया.उन्होंने कहा कि हमने बजट में जो भी प्रावधान किया है, उसे एक वर्ष में पूरा करने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर निगम में नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने बजट की निंदा की है. वहीँ, 400 करोड़ की कटौती को लेकर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि वास्तविकता का बजट है, हम जितना अनुमान लगाया है, उसके मुताबिक ही बजट लाए हैं, ताकि खर्च भी हम कर सके और विकास भी हो.
छात्रों के लिए लाइब्रेरी मीनल चौबे ने बजट में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. उन्होंने कहा कि, शहर में तीन स्थानों पर विमेंस हॉस्टल बनाए जाएंगे जहां महिला वर्कर रह सकेंगी. इसके अलावा विमेंस रेस्ट रूम तैयार होंगे. जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी तैयार किए जाएंगे. बच्चों को खेलने के लिए अलग से प्ले जोन तैयार किए जाएंगे और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनाने का ऐलान किया है.
