CG Congress Protest: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, बैरिकेड तोड़े; भूपेश बघेल ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

CG Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव किया। रायपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

CG Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव किया। रायपुर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

रायपुर में कलेक्ट्रेट पहुंची कांग्रेस

राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेड लगाए थे, जिन्हें पार करने की कोशिश के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान हुई।

दुर्ग में काले कपड़ों में निकली रैली

दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली में तीनों जिला अध्यक्षों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर आंदोलन समाप्त किया।

Raipur News: राजधानी रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। कांग्रेस का यह प्रदर्शन दोपहर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

रायगढ़ में बैरिकेड तोड़ने की कोशिश

रायगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

भूपेश बघेल बोले – ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

राजीव भवन में हुई बैठक

प्रदर्शन से पहले रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने की। इसमें नगरीय निकाय चुनाव, जल-जंगल-जमीन, स्मार्ट मीटर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *