CG News: डिप्टी रेंजर से मारपीट, वर्दी फाड़ी; अवैध कटाई का विरोध करने पर ग्रामीण ने किया हमला

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वन विभाग के डिप्टी रेंजर से मारपीट का मामला सामने आया है। अंधियारखोह परिसर में अवैध लकड़ी कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे के साथ एक ग्रामीण ने विवाद करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी ने अधिकारी को थप्पड़ मारा और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे को सेमरहा गांव में सेमल प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली थी। इसके बाद वे वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की जा रही थी।

जांच के बाद जब डिप्टी रेंजर वापस लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद रुद्र प्रसाद मांझी (43) ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज की और फिर डिप्टी रेंजर के साथ मारपीट कर दी।

हाथ और गर्दन पकड़कर की मारपीट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने डिप्टी रेंजर का हाथ और गर्दन पकड़कर मारपीट की। इस दौरान उनकी वर्दी के बटन टूट गए और गर्दन पर चोट आई। घटना के समय आरोपी ने वीडियो बनाने की बात कहते हुए विवाद किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसी वजह से वह जांच कार्रवाई का विरोध कर रहा था।

एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज

मारपीट की घटना के बाद डिप्टी रेंजर सूर्यकांत रात्रे ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 121(1), 132 और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *