Raipur News: गुलशन ने भरी सफलता की उड़ान, इंडिगो एयरलाइंस में बने कमर्शियल पायलट

Raipur News: छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से निकलकर एक युवा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रायपुर के पास आरंग विकासखंड के चपरीद गांव निवासी गुलशन कुमार मानिकपुरी ने कमर्शियल पायलट बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उनका चयन देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में हुआ है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से निकलकर एक युवा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रायपुर के पास आरंग विकासखंड के चपरीद गांव निवासी गुलशन कुमार मानिकपुरी ने कमर्शियल पायलट बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उनका चयन देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में हुआ है।

गुलशन की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की कहानी है। उन्होंने वर्ष 2022 में चेन्नई स्थित हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की कठिन परीक्षाएं पास कीं और 200 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया।

अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर गुलशन का चयन इंडिगो एयरलाइंस में हुआ। यहां उन्होंने बड़े यात्री विमानों को उड़ाने के लिए जरूरी टाइप रेटिंग प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा किया।

माता-पिता ने कंधों पर लगाए पायलट के सितारे

गुरुग्राम स्थित इंडिगो ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान गुलशन के जीवन का एक भावुक पल सामने आया। उनके पिता गिरीश मानिकपुरी और माता भोगेश्वरी मानिकपुरी ने बेटे की पायलट वर्दी पर कंधे के बैज लगाकर उसे नई जिम्मेदारी सौंपी।

इस दौरान माता-पिता की आंखों में बेटे की उपलब्धि का गर्व साफ नजर आया। छोटे गांव से निकलकर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले गुलशन की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

जल्द भरेंगे पहली कमर्शियल उड़ान

गुलशन ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि किताबों से शुरू हुआ सफर अब खुले आसमान तक पहुंच गया है। इस दौरान कई आर्थिक और व्यक्तिगत चुनौतियां आईं, लेकिन मेहनत और धैर्य के बल पर उन्होंने अपना सपना पूरा किया।

उन्होंने बताया कि बचपन में घर की छत से उड़ते हवाई जहाज देखकर उन्हें पायलट बनने की प्रेरणा मिली थी। अब वही सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। गुलशन जल्द ही कोलकाता एयरपोर्ट से अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भरेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *