Jagdalpur Exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परिवहन आरक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। बस्तर जिले के 21 परीक्षा केंद्रों में कुल 5720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। (परिवहन आरक्षक परीक्षा 2026)
प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों में काकतीय पीजी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल शामिल हैं। (Transport constable exam CG)
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य किया गया है। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। बिना वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड अनिवार्य है। यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
ड्रेस कोड के अनुसार हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य किया गया है। जूते, मोजे, बेल्ट, घड़ी और आभूषण पहनने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा हॉल में केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन की अनुमति होगी।


