CG Weather Update: रायपुर-दुर्ग- बिलासपुर में तापमान 42°C के पार, 12 अप्रैल से लू के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी दस्तक देने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा।

CG Weather Update:

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में 12 अप्रैल से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके चलते इन क्षेत्रों में लू (हीट वेव) जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

मौसम का हाल

बीते 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज हुई, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.5°C रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19°C दर्ज किया गया।

CG Weather Update

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ओडिशा के ऊपर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है और तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ सक्रिय है। हालांकि इन सिस्टम्स का छत्तीसगढ़ पर फिलहाल ज्यादा असर नहीं पड़ रहा, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

आने वाले दिनों का अनुमान

रायपुर में आज और अगले 2 दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *