CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर में दिनदहाड़े एक किसान से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। धान बेचकर घर आ रहे किसान से बाइक सवार दो युवकों ने करीब ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान पामगढ़ स्थित बैंक से धान बिक्री का पैसा निकालकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक में सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मौका पाकर नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही राहौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी नजर आए हैं। फुटेज में बाइक चालक हेलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा है, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है।
