Kanker Accident: दो कारों की जोरदार टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल

Kanker Accident

Kanker Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (कांकेर कार एक्सीडेंट 6 की मौत)

घायलों का इलाज जारी (Kanker Car Accident)

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। (कांकेर में दो कारों की जोरदार टक्कर)

हादसे के जांच में जुटी पुलिस (Kanker car collision)

SP निखिल राखेचा के अनुसार, नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 अन्य घायल हैं। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *