Raipur Accident: नया रायपुर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; सिर से बहने लगा खून , BSF जवानों ने CPR देकर बचाई युवक की जान:

रायपुर – नया रायपुर में गंभीर सड़क हादसे ( Raipur Accident) में घायल युवक को पुलिस के जवानों ने सीपीआर देकर जान बचाई है। युवक की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया थाऔर उसके सिर से खून भी बह रह था।

इसी बीच सड़क पर गुजर रहे BSF के जवानों और अफसरों ने घायल युवक की मदद की। मौके पर से राखी पुलिस को सूचना देने के साथ ही सीपीआर दिया। बह रहे खून को रोकने के लिए युवक के सिर पर कपड़ा भी बांधा।

घटना की सूचना पर डायल 112 देर से पहुंची। उससे पहले ही जवानों ने निजी अस्पताल के एम्बुलेंस को रोककर घायल को राखी उपस्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जानकारी के मुताबिक युवक तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई ,फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *