छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश कर रहे हैं, जो इस बार ‘GATI’ थीम पर है। गति में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले वित्त मंत्री ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था
इस दौरान ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए पहले 3000 करोड़ का प्रावधान रखा

गया था। इस बार 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। PM आवास के लिए 8 हजार 500 करोड़ का प्रावधान है। रायपुर से दुर्ग के लिए मेट्रो रेल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
