CG News: कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं माने, एनिकट पार करते बाइक समेत नदी में बहे 2 युवक

CG News: बिलासपुर जिले के मल्हार में लीलागर नदी के उफान के बीच एनिकट पार करने की कोशिश 2 युवकों पर भारी पड़ गई। गुरुवार दोपहर नदी का पानी एनिकट से करीब दो फीट ऊपर तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसके बावजूद दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एनिकट पार करने निकल पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कई बार चेतावनी दी और वापस लौटने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। जैसे ही बाइक तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत नदी में बह गए।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

दोनों युवकों को नदी में बहता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए नदी में उतरकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दोनों युवकों की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मल्हार क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। वे जांजगीर-चांपा की ओर जाने के लिए एनिकट पार कर रहे थे। घटना के समय उनके शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *