CG Police Transfer: रायपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 4 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक के बाद यह आदेश जारी किया है।
तबादला सूची के अनुसार तेलीबांधा, आमानाका और उरला थाने में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटेड निरीक्षक बालेश्वर लहरे का तबादला कर उन्हें रक्षित केंद्र भेजा गया है।
लॉ एंड ऑर्डर और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में कानून व्यवस्था, शिकायतों और थानों में लंबित मामलों को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बाद प्रशासनिक कारणों से थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।

