CG Politics: भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- आज चुनाव हुए तो एक इनोवा में सिमट जाएगी पार्टी.. नितिन नवीन के दौरे पर कसा तंज

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 25 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इनमें अकेले भिलाई के करीब 5 हजार मतदाता प्रभावित हुए हैं।

CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 25 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इनमें अकेले भिलाई के करीब 5 हजार मतदाता प्रभावित हुए हैं।

भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में हार के बाद नितिन नवीन छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। बघेल ने कहा कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक इनोवा में सिमट जाएगी।

धान खरीदी और पटवारियों की हड़ताल को लेकर भी बघेल ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब धान खरीदी के लिए केवल 42 कार्यदिवस बचे हैं तो सभी किसानों का धान कैसे खरीदा जाएगा।

25 हजार नए मतदाताओं के नाम नहीं जुड़े

भूपेश बघेल ने कहा कि 23 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद कई मतदाताओं के नाम में बदलाव और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। कांग्रेस ने इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरने की अंतिम तारीख 11 नवंबर थी, लेकिन बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके। भिलाई में करीब 5 हजार और पूरे प्रदेश में लगभग 25 हजार नए मतदाता इससे प्रभावित हुए हैं।

नितिन नवीन के दौरे पर साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बघेल ने कहा कि 15 नवंबर को छठ पूजा है, लेकिन वह बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार चुनाव में हार के बाद वे सीधे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा एक इनोवा में सिमट जाएगी। साथ ही निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

धान खरीदी को लेकर सरकार से मांगा जवाब

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ने किसानों को 21 क्विंटल धान बेचने या नहीं बेचने पर भी आदान सहायता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना चलाई गई थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि धान खरीदी के लिए केवल 42 कार्यदिवस बचे हैं, ऐसे में सभी किसानों से धान खरीदने की व्यवस्था सरकार कैसे करेगी।

पटवारियों की हड़ताल पर भी उठाए सवाल

पटवारियों की हड़ताल को लेकर बघेल ने कहा कि किसानों के नाम सुधार और राजस्व से जुड़े कई काम पटवारियों के माध्यम से होते हैं। ऐसे में हड़ताल के कारण किसानों के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाएगा।

जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र पर निशाना

जनगणना-2027 में जातिगत गणना को लेकर भी भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जातिगत जनगणना को लेकर कही गई बातों का स्पष्ट उल्लेख राजपत्र में नहीं है।

उन्होंने मांग की कि जनगणना में ओबीसी वर्ग की गणना स्पष्ट रूप से की जानी चाहिए और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *