Gold Silver Price: सोने के दाम घटे तो बढ़ी खरीदारी, दिवाली पर 52 टन सोना बिका; चांदी की खरीदारी भी 10% बढ़ी

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद धनतेरस और दिवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। रिकॉर्ड स्तर से सोने के दाम करीब 21 प्रतिशत घटने के बाद इस बार सोने की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोने की कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से घटकर करीब 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। यानी कीमतों में करीब 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई। इसका असर बाजार में खरीदारी पर देखने को मिला।

धनतेरस और दिवाली के दौरान देशभर में करीब 52 टन सोने की खरीदारी हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 72 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं चांदी की खरीदारी भी बढ़ी है। इस दौरान करीब 300 टन चांदी खरीदी गई, जिसकी कीमत लगभग 5,400 करोड़ रुपए रही।

सितंबर तक सोने की बिक्री में आई थी गिरावट

इस वित्त वर्ष में सितंबर तक सोने की बिक्री पिछले साल की तुलना में करीब 50 प्रतिशत तक कम हो गई थी। इसकी मुख्य वजह सोने की ऊंची कीमतें, आयात शुल्क में बढ़ोतरी और लोगों का खरीदारी टालना बताया गया था।

Gold Silver Price Today

शादी के सीजन से भी बढ़ी मांग

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार, महंगे दामों के कारण कई ग्राहकों ने सोना खरीदना टाल दिया था। कीमतों में गिरावट आने के बाद ग्राहक फिर से बाजार में लौटे हैं।

उन्होंने बताया कि शादी के सीजन की शुरुआत ने भी सोने की मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में भी खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है।

Gold Silver Price Today

हीरों की बिक्री में भी बड़ा उछाल

धनतेरस और दिवाली के दौरान हीरों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है। बेंगलुरु के आभूषण ब्रांड सी कृष्णैया चेट्टी ज्वेलर्स के अनुसार, इस बार धनतेरस पर प्राकृतिक हीरों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 250 प्रतिशत ज्यादा रही।

दिवाली के दौरान हीरों की बिक्री में करीब 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के अनुसार, प्राकृतिक हीरों की बिक्री पिछले 8 साल में दूसरी सबसे बड़ी रही है। वहीं लैब में तैयार होने वाले हीरों की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *