CG Leopard Video: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर दौड़ते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोको पायलट ने बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर की नजर पड़ी। सूचना मिलने के बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच चलता हुआ नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

