Ramayana Film Controversy: रामायण फिल्म में सीता को योद्धा के रूप में दिखाने पर विवाद, रायपुर के वकील ने भेजा नोटिस, दृश्य को हटाकर मांगे माफी

Ramayana Film Controversy: फिल्म 'रामायण: भाग एक' में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने, रावण के चित्रण और देवी-देवताओं से जुड़े दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को कानूनी नोटिस भेजा है।

Ramayana Film Controversy: फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने, रावण के चित्रण और देवी-देवताओं से जुड़े दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को कानूनी नोटिस भेजा है।

अधिवक्ता ने नोटिस के जरिए फिल्म से कथित विवादित दृश्यों और संवादों को हटाने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के खिलाफ सरकारी शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

Ramayan Movie

15 दिन में दृश्य हटाने की मांग

मनोज सिंह ठाकुर ने कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर फिल्म से विवादित दृश्य नहीं हटाए गए और माफी नहीं मांगी गई तो वह न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। इसके साथ ही पुलिस में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

सीता के योद्धा रूप और रावण के चित्रण पर आपत्ति

अधिवक्ता का कहना है कि फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित बताया जा रहा है, लेकिन इसमें दिखाए गए कुछ दृश्य मूल रामायण की भावना से अलग हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में माता सीता को युद्ध करते हुए योद्धा के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा रावण के महिमामंडन और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की मूल भावना के विपरीत हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Ramayan Movie

कानूनी धाराओं का दिया हवाला

कानूनी नोटिस में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 की धारा 5B और 6 के साथ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299, 302 और 318 का उल्लेख किया गया है।

अधिवक्ता ने मांग की है कि विवादित दृश्यों और संवादों को हटाकर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए। समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आपराधिक परिवाद और जनहित याचिका दायर करने की बात कही गई है।

निर्माता, निर्देशक और लेखकों को भेजा गया नोटिस

यह कानूनी नोटिस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश, निर्देशक नितेश तिवारी तथा लेखक श्रीधर राघवन और श्रेयस जैन को भेजा गया है। इसके अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी नोटिस भेजा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *