cg crime news: राजनंदगांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली.मृतका की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी.
परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था.रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था.दरअसल ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी. सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है.
22 मार्च की शाम करीब 6 बजे भूमिका की लाश उसके ससुराल के एक कमरे में पंखे पर लटकती मिली. ससुराल पक्ष ने बताया कि घर के ऊपर कमरे में भूमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भूमिका के परिजनो ने पुलिस स्टेशन में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.
