Dhamtari Jawan Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां शनिवार तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार (Dhamtari truck car collision) को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (धमतरी ट्रक कार टक्कर)
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी पांच जवान कोबरा बटालियन (Dhamtari Cobra Battalion accident) के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए। (धमतरी कार एक्सीडेंट में 4 जवानों की मौत)

हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायल जवान को बाहर निकाला। घायल जवान को तुरंत रायपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
