CG Nursing Admission 2026: नर्सिंग प्रवेश के लिए आज से काउंसलिंग शुरू, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

CG Nursing College Admission

CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज 2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से 8 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही कॉलेजों की पसंद भरना भी जरूरी होगा। इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा।

4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की राज्य काउंसलिंग समिति के अनुसार, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य रहेगा।

Medical college

आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय

नर्सिंग प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित किया गया है। अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है।

आवेदन में किसी तरह का संशोधन करने पर अभ्यर्थियों को 500 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

नर्सिंग प्रवेश से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश संबंधी जानकारी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट http://www.cgdme.in पर अपडेट देखते रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *