Raipur Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Raipur Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप के आरोपी के घर चला बुलडोजर

Raipur Rape: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से रेप के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने राजा तालाब के झंडा चौक स्थित आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। इससे पहले नगर निगम द्वारा आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर सात दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा में दस्तावेज पेश नहीं किए गए।

Raipur Minor Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है और ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके वार्ड में इस तरह का कोई अपराध होता है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भी आरोपी की दुकान और मकान को तोड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, जिसके बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की दुकान थी, जहां वह चूड़ियां बेचता था। इसके साथ ही वह चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचता था। आरोप है कि वह इन्हीं चीजों का लालच देकर 9 साल की मासूम बच्ची को रोज अपने घर ले जाता था और उसके पूरे कपड़े उतारकर दुष्कर्म करता था। आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच लगातार 5 दिन तक मासूम के साथ कई बार दरिंदगी की।

Raipur Minor Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग का VIDEO, लाठी के सहारे चलता दिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *