CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल (Mahasamund silver seizure) बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। (महासमुंद बस चांदी बरामद)
जानकारी के अनुसार, ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के दौरान श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक यात्री, जो नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए था, संदिग्ध पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58 वर्ष) निवासी कटक (ओडिशा) बताया। (महासमुंद बस से 600 पायल जब्त)
तलाशी के दौरान उसके बैग से तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल (Mahasamund bus silver anklets seizure) बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 46,68,090 रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आभूषण जब्त कर लिए।
इस मामले में संबंधित व्यक्ति को BNS की धारा 94 के तहत नोटिस तामील किया गया है। आगे की जांच के लिए प्रकरण को आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को भेजा गया है।


