Raipur Police Checking: राज्योत्सव से पहले रायपुर में सुरक्षा बढ़ी, 36 जगह नाकेबंदी कर पुलिस ने की वाहनों की जांच

Raipur Police Checking: दीपावली और राज्योत्सव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई।

Raipur Police Checking: दीपावली और राज्योत्सव को देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था।

नॉर्थ जोन में कई जगहों पर जांच

नॉर्थ जोन में पंडरी थाना क्षेत्र के वीआईपी तिराहा मोवा, थाने के सामने, खम्हारडीह के शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट, गुढ़ियारी के यूपीएससी चौक और भारत माता चौक पर वाहनों की जांच की गई।

उरला थाना क्षेत्र में मिश्रा ढाबा के पास सरोरा, सिंधिया विनायक चौक, कर्मा चौक और छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी की। वहीं, खमतराई क्षेत्र में भनपुरी चौक, बंजारी धाम चौकी के पास और थाने के सामने भी जांच अभियान चलाया गया।

 

सेंट्रल जोन में प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी

सेंट्रल जोन में कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक और मरही माता चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

इसके अलावा तेलघानी नाका, माधवेंद्र चौक, कैनाल रोड, भाठिया नर्सिंग होम के पास, फुंडहर चौक, अंबुजा चौक और लाल चौक के आसपास भी वाहनों की जांच की गई।

वेस्ट जोन में भी चली चेकिंग

वेस्ट जोन में आजाद चौक, जगन्नाथ चौक कोटा, श्याम चेबर्स चौक कबीर नगर, लाखेनगर चौक, महादेवघाट, रायपुरा चौक और टाटीबंध चौक पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया।

इसके अलावा मोहबा बाजार, द्रोणाचार्य स्कूल चौक, संतोषी नगर चौक, सिद्धार्थ चौक और मुजगहन एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों की जांच की गई।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

पुलिस ने अभियान के दौरान वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। दीपावली और राज्योत्सव के कार्यक्रमों के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *