Film Director Sanjay Gupta Death: जाने-माने फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Film Director Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 की रात अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता का निधन मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि वह घर में अचानक गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद उनकी मौत हो गई।

संजय गुप्ता के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्ममेकर अशोक पंडित और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *