Raipur News: खेत में मिली नवजात बच्ची, मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपचार और सुरक्षा के लिए दिए निर्देश

Raipur News: सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची के मामले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज व सुरक्षित देखरेख के निर्देश दिए।

मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर कहा कि नवजात बच्ची के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बच्ची को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाए और जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बच्ची की सुरक्षा और संरक्षण पर जोर

राजेश अग्रवाल ने कहा कि इतनी छोटी बच्ची का इस तरह असहाय अवस्था में मिलना बेहद दुखद है। फिलहाल सबसे जरूरी उसका जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। बच्ची को बेहतर उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण और भविष्य के लिए आवश्यक संरक्षण मिलना चाहिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ बच्ची की देखभाल और संरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखने को कहा।

ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक दरिमा क्षेत्र में खेत के पास नवजात बच्ची मिली थी। ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग बच्ची के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उसे बेहतर उपचार, सुरक्षा और आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *