CG Murder: पुरानी रंजिश में खूनी खेल, युवक की चाकू गोदकर हत्या; रात भर पड़ी रही लाश

CG Murder: बिलासपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

जानकारी के मुताबिक मृतक ओम लहरे और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए।

बाईपास के पास मिला शव

फदहाखार-महमंद बाईपास के पास शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को मौके पर खून के निशान भी मिले हैं।

एक संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उसके हत्या की वारदात में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *