CG Flood: महानदी में बढ़ा जलस्तर, शिवरीनारायण में पुल बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर

CG Flood: महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण और आसपास के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, राहत और बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधाएं

कलेक्टर और एसपी ने महंत लालदास महाविद्यालय में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। शिविर में प्रभावित लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, रोशनी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों को राहत शिविर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महानदी पुल पर आवागमन बंद

महानदी में तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शिवरीनारायण पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने पुल और नदी किनारे सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों और नदी के किनारे जाने से रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य और राहत दल तैनात

प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजस्व, पुलिस, नगर सेना, जल संसाधन और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

प्रशासन ने तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नागरिकों से नदी, पुल, घाट और तेज बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने, सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन द्वारा बंद किए गए रास्तों का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *