रायपुर: ट्रेनिंग के दौरान SI अभ्यर्थी की मौत;रनिंग करते वक्त अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम 

रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रनिंग के दौरान SI अभ्यर्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।

आज (शुक्रवार) सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई थी। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *