1 September Rule Change: 1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम.. LPG, कार से लेकर इन चीजों की कीमत पर पड़ेगा असर

1 September Rule Change: अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है और 1 सितंबर से कई बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, एलपीजी ई-केवाईसी की समयसीमा, हवाई ईंधन की दरें, कारों की कीमत और विदेश यात्रा के दौरान इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इनका सीधा असर आम लोगों के बजट और यात्रा पर पड़ सकता है।

1 September Rule Change: अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है और 1 सितंबर से कई बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, एलपीजी ई-केवाईसी की समयसीमा, हवाई ईंधन की दरें, कारों की कीमत और विदेश यात्रा के दौरान इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इनका सीधा असर आम लोगों के बजट और यात्रा पर पड़ सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 सितंबर को भी नई दरें लागू हो सकती हैं।

अगस्त में 19 किलो वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कमी की गई थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। सितंबर में नई कीमतों की घोषणा पहली तारीख को की जाएगी।

LPG Price

LPG ई-केवाईसी की समयसीमा

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना भी जरूरी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें समयसीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर गैस कनेक्शन या सब्सिडी से संबंधित परेशानी हो सकती है।

हवाई ईंधन, CNG और PNG की दरों की होगी समीक्षा

हर महीने की शुरुआत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों की भी समीक्षा की जाती है। इसमें बदलाव होने पर विमानन कंपनियों की लागत और हवाई यात्रा के किराए पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा विभिन्न शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव संभव है। नई दरें संबंधित कंपनियां स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार तय करेंगी।

कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सितंबर महत्वपूर्ण रहने वाला है। टाटा मोटर्स ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUV की कीमतों में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

कंपनी के अनुसार यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू होगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमतों में बदलाव अलग हो सकता है। वहीं हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।

विदेश यात्रा करने वालों के लिए नया नियम

विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यात्री मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *