CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है, जबकि 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है, जबकि 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की यात्रा का विवरण भी सामने आया है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है।

 

अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी

स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की निगरानी तेज कर दी है। सिम्स, जिला अस्पताल और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों की पहचान और स्वास्थ्य जांच पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

बिलासपुर में मिले 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं भर्ती 2 मरीजों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 75 वर्षीय महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *