रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज, 21 जून को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राहुल गांधी का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 10 दिवसीय आवासीय ‘संगठन सृजन’ प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और नेताओं को जीत का महामंत्र देंगे।
बता दें की छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए अभनपुर में एक बड़ा ‘संगठन सृजन’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। यह शिविर 21 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा। राहुल गांधी इस शिविर के पहले ही दिन यानी आज शामिल होने आ रहे हैं।इस दौरे का सबसे बड़ा मकसद हाल ही में नियुक्त किए गए नए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को सीधे टास्क सौंपना है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अपने साथ एक खास ‘टारगेट शीट’ लेकर आ रहे हैं। इस शीट में हर जिले के कमजोर बूथों को मजबूत करने, स्थानीय जनता के मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करने और रूठे हुए वोटरों को वापस पार्टी से जोड़ने का पूरा प्लान तैयार है। राहुल गांधी खुद इन नेताओं से वन-टू-वन बात करेंगे और उन्हें जमीन पर काम करने की सख्त हिदायत देंगे
मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में लगभग 4 से साढ़े 4 घंटे का समय बिताएंगे। उनका पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार तय किया गया है:दोपहर 02:15 बजे: राहुल गांधी का विशेष विमान रायपुर के Swami Vivekananda Airport पर लैंड करेगा। यहाँ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता उनका भव्य स्वागत करेंगे।दोपहर 02:30 बजे: एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला सीधे सड़क मार्ग से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित रिजॉर्ट/मंगल भवन (ट्रेनिंग कैंप) के लिए रवाना होगा।दोपहर 03:00 बजे: राहुल गांधी अभनपुर के प्रशिक्षण शिविर स्थल पर पहुंचेंगे।दोपहर 03:05 से शाम 06:15 बजे तक: इस दौरान राहुल गांधी शिविर में मौजूद रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नए जिलाध्यक्षों के साथ बंद कमरे में अहम बैठक करेंगे। वे ट्रेनिंग ले रहे नेताओं की क्लास लेंगे, उन्हें ‘टारगेट शीट’ बांटेंगे और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे।शाम 06:20 बजे: अभनपुर के कार्यक्रम को खत्म कर राहुल गांधी वापस रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।शाम 06:40 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से राहुल गांधी विशेष विमान द्वारा वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
देखिए यह प्रशिक्षण शिविर कोई आम बैठक नहीं है। इसमें कांग्रेस नेताओं को बकायदा टास्क दिया गया है कि उन्हें गाँवों में जाकर रहना होगा, मनरेगा की जमीनी हकीकत देखनी होगी और नशामुक्त समाज के लिए काम करना होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े एक्सपर्ट्स भी नेताओं को सोशल मीडिया मैनेजमेंट और पब्लिक कनेक्ट की ट्रेनिंग दे रहे हैं।दूसरी तरफ, राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस के इस शिविर पर तंज कसना शुरू कर दिया है, जिसका कांग्रेस नेता भी खुलकर जवाब दे रहे हैं।
