गौतम गंभीर और चीकू के बीच सबकुछ ठीक नहीं! मैच के बाद किया कोच को अनदेखा

दिल्ली, जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और टीम के कोच गौतम गंभीर के बीच मनमुटाव की अफवाह तेज हो गई , इस को हवा  सोशल मीडिया यूज़र दे रहें है । कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर की सीनियर खिलाड़ियों से नहीं बन रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसे देखकर इन अफवाहों को गर्म किया जा रहा है। वहीं, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें विराट कोहली शतक लगाने के बाद कोच गौतम गंभीर को इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैन्स तरह-तरह की बातें कर रहें हैं लेकिन अब उस वायरल वीडियो के बारे में सच्चाई सामने आई है। हुआ कुछ ऐसा की वीडियो सिर्फ़ आधी कहानी बया कर रही है। दूसरी ओर एक ओर तस्वीर सामने आई जिसमें कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली को गले लगाकर उनको शतक लगाने के लिए बधाई दे रहे हैं। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में कोहली को गले लगाया और शतक की तारीफ़ भी की।

विराट कोहली का कमाल 

कोहली ने रविवार को अपना 52वां ODI शतक बनाया, जिसमें उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए, जिससे भारत ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट पर 349 रन बनाए। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को विराट कोहली को अब तक का सबसे महान  क्रिकेटर बताया, और कहा कि भारतीय आइकन के शतकों का वर्ल्ड-रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में उनके बेजोड़ कद को दिखाता है।

विराट के लिए महान बल्लेबाज गावस्कर के बोल

गावस्कर ने  कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई शक है. मेरा मतलब है, यह सिर्फ मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि जो लोग उनके साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह ODI फॉर्मेट में सबसे महान हैं। ” “देखिए, आपने 52 शतक बनाए हैं,  यह वास्तव में आपको आसमान की ऊंचाई पर पहुंचा देता है, ऐसा कह सकते हैं। ” भारत के पूर्व कप्तान ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने भी कोहली की काबिलियत को माना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *