CG UCC Meeting: छत्तीसगढ़ में UCC पर आज अहम बैठक, इन चीजों पर होगी चर्चा

CG UCC

CG UCC Meeting: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में राज्य सरकार की कवायद तेज हो गई है। समान नागरिक संहिता के प्रावधानों और इसके सामाजिक प्रभावों पर चर्चा के लिए आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति मौजूद रहेगी। इसमें करीब 200 प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संभावित प्रावधानों पर व्यापक चर्चा करना और विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त करना है।

प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों पर होगी चर्चा

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों के साथ-साथ इसके सामाजिक और कानूनी प्रभावों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। विशेषज्ञ इसके व्यावहारिक पहलुओं और संभावित क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव और राय प्रस्तुत करेंगे।

सुझावों के आधार पर तैयार होगा प्रारूप

राज्य सरकार की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति बैठक में प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों की राय का अध्ययन करेगी। इन्हीं सुझावों के आधार पर समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *