Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित एक धार्मिक स्थल में गुरुवार सुबह तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।![]()
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।


