Korba Suicide: 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ाई के लिए मामा के घर रह रही थी

Korba Suicide:

Korba Suicide: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 11वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बालको थाना क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा की है। मृतका की पहचान यामनी यादव (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, यामनी अपने मामा तीजराम यादव के घर रहती थी, जो बालको में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह तीजराम काम पर चले गए थे और घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। यामनी अपने कमरे में थी और परिजनों को लगा कि वह तबीयत खराब होने की वजह से आराम कर रही है।

दोपहर में जब तीजराम खाना खाने घर पहुंचे, तो उन्होंने यामनी के बारे में पूछा। कमरे में जाकर देखा तो यामनी फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Korba Suicide:

सूचना मिलने पर बालको पुलिस अस्पताल पहुंची और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतका के मामा विकास यादव ने बताया कि वह निजी कंपनी में वाहन चलाते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि यामनी ने घर के म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी है।

परिजनों के अनुसार, यामनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में बेहद होनहार थी। वह पिछले एक साल से पढ़ाई के सिलसिले में मामा के घर रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *