CG News: जमीन विवाद में तलवार लेकर पहुंचा, महिला और बेटे-बेटी को दौड़ाया

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम गंगोटी में एक व्यक्ति तलवार लेकर खेत पहुंच गया और खेत की जुताई-बोआई करने आई महिला तथा उसके बेटे-बेटी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम गंगोटी में एक व्यक्ति तलवार लेकर खेत पहुंच गया और खेत की जुताई-बोआई करने आई महिला तथा उसके बेटे-बेटी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।tcw

तलवार लेकर खेत में पहुंचे

जानकारी के अनुसार बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम गंगोटी कुम्हारपारा निवासी बॉबी देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके चाचा ससुर लक्ष्मण देवांगन 9 जुलाई को खेत में पहुंचे और हाथ में तलवार लहराते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और जमीन पर अपना दावा जताते हुए किसी को भी खेत में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी।

पहले हो चुका है सीमांकन

शिकायत के अनुसार जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसका सीमांकन 15 जून को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जा चुका था। इसके बावजूद आरोपी जमीन पर अपना दावा जताते हुए खेती करने से रोक रहा था और विरोध करने पर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।

जान से मारने की दी धमकी

बताया गया कि घटना के समय महिला अपने बेटे और बेटी के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई और बोआई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया और विवाद बढ़ गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने तलवार लहराते हुए खुलेआम जान से मारने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम गंगोटी में एक व्यक्ति तलवार लेकर खेत पहुंच गया और खेत की जुताई-बोआई करने आई महिला तथा उसके बेटे-बेटी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसदेई चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश जारी

बसदेई चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *