Chaitanya Baghel: चैतन्य बघेल पहुंचे भिलाई, भूपेश बघेल ने स्वयं चलाई गाड़ी

Chaitanya Baghel: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल करीब 170 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल भिलाई पहुंचे, जहां सड़क पर समर्थकों की भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई के दौरान भूपेश बघेल स्वयं कार चलाकर अपने बेटे को रिसीव करने पहुंचे। जेल परिसर के बाहर समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। रिहाई के बाद चैतन्य बघेल ने कहा कि वह न्यायालय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में है, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।

चैतन्य बघेल की रिहाई से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था और आज पोते के जन्मदिन पर उसकी रिहाई हो रही है। उन्होंने इसे भावुक क्षण बताया। जेल से निकलने के बाद चैतन्य बघेल सीधे भिलाई स्थित निवास के लिए रवाना हुए।

Raipur Breaking : जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, समर्थकों में जबरदस्त नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *