Korba Accident: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

Korba Accident: कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसे हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सरईसिंगार निवासी फूल सिंह (58), उनके पुत्र नरसिंह सिंह (24) और रिश्तेदार यशवंत सिंह बाइक से गेवरा जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोडरी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

हादसे में फूल सिंह और नरसिंह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल यशवंत सिंह को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

चालक फरार

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

इधर सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देवी प्रसाद निषाद और कोमल की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *