IGKV Paper Leak: IGKV में फिर पेपर लीक, 6 घंटे पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र

IGKV

IGKV Paper Leak: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV Paper Leak) में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस बार B.Sc प्रथम वर्ष के फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब 6 घंटे पहले वायरल होने का आरोप है। मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 10 बजे फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से करीब 6 घंटे पहले, सुबह लगभग 4 बजे ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वायरल हो गया था।

100 % प्रश्न मिलने का दावा

पेपर लीक को लेकर सबसे गंभीर दावा यह किया जा रहा है कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न कथित रूप से वायरल हुए प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते थे। यदि यह दावा सही पाया जाता है तो परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

पहले भी हो चुके हैं पेपर लीक

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इससे पहले भी विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में प्लांट पैथोलॉजी और एंटोमोलॉजी के पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। अब जेनेटिक्स विषय के पेपर को लेकर सामने आए है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *