CG Rape: मामा के घर आई बच्ची से रेप, मुंह दबाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

CG Rape: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम शिवपुर में मामा के घर आई एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली पाकर गांव के एक युवक ने जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विजयनगर चौकी क्षेत्र का है।

मामा के आई थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले धान कटाई के काम में मदद करने के लिए अपने मामा के घर ग्राम शिवपुर आई थी। 22 नवंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी घर में अकेली थी।

घर में अकेली पाकर युवक ने किया दुष्कर्म

आरोप है कि शाम करीब 4 बजे गांव का निवासी अशोक यादव घर पहुंचा। किशोरी को अकेला देखकर वह घर के भीतर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

मुंह दबाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके मामा कुलदीप सिंह उसे लेकर विजयनगर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Gangrape

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *