Balod News: CM के कार्यक्रम के लिए नींबू काटकर बारिश रुकवाई : सांसद भोजराज नाग

Balod News: बालोद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग का बयान चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मंच से उन्होंने कहा कि महादेव से प्रार्थना कर और नींबू काटकर बारिश रुकवाई गई, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांसद ने दिया बयान

मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित मिनी स्टेडियम में मातृ शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी दौरान सांसद भोजराज नाग ने मंच से संबोधित करते हुए यह दावा किया।

क्या बोले सांसद भोजराज नाग

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जब रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी हुआ, तब उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने कहा- नींबू काटकर बारिश को रोक दिया, ताकि मुख्यमंत्री बालोद पहुंच सकें और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने आगे कहा कि अब कार्यक्रम पूरा हो गया है, इसलिए बारिश होनी है तो हो सकती है। सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DcfyXdND1FT/?igsi=bDFhdGhzb2FxdWN3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *