Mungeli Double Murder: घर में मिले पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश, बाहर से लगा था ताला

Mungeli Double Murder: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक घर के भीतर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है। दोनों शव करीब 3-4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

दुर्गंध आने पर खुलासा

स्थानीय लोगों ने घर से तेज बदबू आने पर लोरमी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची, तब पति-पत्नी के शव बरामद हुए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। घर के बाहर ताला लगा होने और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि साइबर टीम तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *