CG Diploma Admission: सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा ने सभी चार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 11 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।![]()
इन पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ी अंतिम तिथि
बढ़ी हुई समय सीमा डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर, सीडीडीएम/आईडी, एमओएम/एचएमसीटी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी।
ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार आईटीआई के परिणाम घोषित होने के बाद आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई गई है।
अतिरिक्त संचालक संचालनालय तकनीकी शिक्षा, नवा रायपुर अटल नगर ने बताया कि केवल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अन्य सभी तिथियां और कार्यक्रम पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगे।
आज शाम 6 बजे तक करें रजिस्ट्रेशन
डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 11 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता और नियम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लागू रहेंगे।

