Balod News: बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के नारागांव में सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात लाश (Balod Lash) मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में लाश (Balod Dead Body) देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, सांकरा-नारागांव रोड किनारे झाड़ियों में शव (Naragaon Road Dead Body) पड़ा हुआ मिला। लाश देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर गुरुर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इलाके में भालू की मौजूदगी है और संभवतः उसके हमले से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि, शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
