CG Board: 9वीं से 12वीं तक प्रवेश और परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी, 31 अगस्त तक भरे जायेंगे नामांकन

CG Board

CG Board: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश और बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने संबंधी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक प्रवेश सूची के साथ नामांकन और परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।tc

30 सितंबर तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

मंडल के अनुसार परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। सभी स्कूलों को पोर्टल बंद होने से पहले विद्यार्थियों की प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि पोर्टल दोबारा खोलने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रति दिन 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। यह शुल्क संबंधित स्कूल से लिया जाएगा और इसकी वसूली विद्यार्थियों से नहीं की जाएगी।

school

गलत जानकारी की जिम्मेदारी स्कूल की होगी

मंडल ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन जानकारी दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरती जाए। यदि किसी छात्र की जानकारी गलत दर्ज होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों में संशोधन 31 दिसंबर 2026 के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

31 जनवरी तक दर्ज करने होंगे प्रैक्टिकल के अंक

गाइडलाइन के अनुसार प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंक दर्ज करने या संशोधन के लिए केवल दो दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि में भी पोर्टल खोलने पर प्रति दिन 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी अनिवार्य

सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को प्राचार्य सहित पूरे अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यदि यह जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित स्कूल की प्रवेश सूची और विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

CGBSE D.El.Ed Result: छत्तीसगढ़ D.El.Ed प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद भी मिलेगा प्रवेश

मंडल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिन के भीतर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

प्रमुख तिथियां

31 अगस्त 2026 तक प्रवेश सूची, नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
30 सितंबर 2026 तक परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
31 दिसंबर 2026 तक कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों में संशोधन किया जा सकेगा।
31 जनवरी 2027 तक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक ऑनलाइन दर्ज करने होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *