CG Forest News: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य शासन ने वन विभाग के 18 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उन्हें सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।![]()
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत लाभ दिया गया है। ये सभी अधिकारी वर्तमान में प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों और वन क्षेत्रों में पदस्थ थे।
CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बन सकते हैं IAS, इन तीनों के नाम चर्चा में
आदेश में बताया गया है कि संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।

