CG Medical College: छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मंजूरी

CG Medical College

CG Medical College: छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू होगा। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 250 नई MBBS सीटों का विस्तार होगा।

tcw

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति मिली है। प्रत्येक कॉलेज में 50 MBBS सीटें स्वीकृत की गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। नए मेडिकल कॉलेज केवल शैक्षणिक संस्थान नहीं हैं, बल्कि युवाओं के बेहतर भविष्य और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

CG Medical College

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, नकटी मामले पर स्थगन प्रस्ताव भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *