Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगी रोक

Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगी रोक

Raipur Traffic Alert: हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जुलूस के दौरान शहर में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

रायपुर के राजातालाब, मोमीनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर, टिकरापारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान इन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।tcw

ताजिया जुलूस का निर्धारित मार्ग

ताजिया जुलूस का मुख्य मार्ग नुरानी चौक से चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब तक रहेगा। ताजनगर, ईरानी डेरा और राजातालाब से निकलने वाले ताजिए नुरानी चौक पहुंचने के बाद पंडरी बस स्टैंड, मरही माता चौक, मौदहापारा मस्जिद गली, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, बढ़ईपारा, मोमीनपारा, आजाद चौक और आमापारा होते हुए आरकेसी के सामने से गुजरकर चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब पहुंचेंगे।

आज इन मार्गों का करें उपयोग

रायपुर शहर और जीई रोड से दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक और पचपेड़ी नाका होते हुए रिंग रोड-1 के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

जीई रोड पर संचालित नगर बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। बसें शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक जाने के बजाय कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 के रास्ते संचालित होंगी।

टाटीबंध से शहर की ओर आने वाले वाहनों को ताजिया जुलूस के जीई रोड पर पहुंचने के दौरान टाटीबंध चौक से रिंग रोड-1 और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पास से डंगनिया गोल चौक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Raipur Traffic Alert: हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जुलूस के दौरान शहर में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

शहर से पुरानी बस्ती, लाखेनगर होते हुए सुंदर नगर, डंगनिया और दुर्ग-भिलाई जाने वाले लोग कालीबाड़ी चौक से संतोषी नगर जलगृह मार्ग और भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

जुलूस के दौरान आजाद चौक से आश्रम तिराहा और चौबे कॉलोनी तक जीई रोड से जुड़ने वाले सभी संपर्क मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी टर्निंग तक जीई रोड का उपयोग करने से बचें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *